Home Ratlam Ratlam : चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, रेलवे स्टाफ और सह-यात्रियों ने...

Ratlam : चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, रेलवे स्टाफ और सह-यात्रियों ने पहुंचाया सुरक्षित अस्पताल

0
14
Ratlam: Baby’s cries heard on moving train; railway staff and co-passengers ensure safe transfer to hospital

रतलाम : (Ratlam) पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल (Ratlam Division of Western Railway) में यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय सेवा की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है, जहां सूरत से नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12925 (पश्चिम एक्सप्रेस) के एस-6 (Surat-New Delhi Paschim Express (Train No. 12925) कोच में एक गर्भवती महिला ने रतलाम से खाचरोद के बीच चलती ट्रेन में ही एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। शौचालय में प्रसव होने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और सह-यात्रियों की मदद से जच्चा-बच्चा के लिए सूखे कपड़े व कंबल की व्यवस्था कर उन्हें प्राथमिक राहत दी। इस दौरान रतलाम नियंत्रण कक्ष के माध्यम से खाचरोद स्टेशन पर पहले से ही सभी जरूरी तैयारियां पुख्ता कर ली गईं, जिससे ट्रेन के वहां पहुंचते ही ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर (on-duty Station Master) और अन्य कर्मचारियों ने प्रसूता महिला, उसकी नवजात बच्ची और उनके ससुर को सुरक्षित रूप से उतारकर तुरंत आवश्यक चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।