spot_img
Home cinema gali Mumbai : ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ओ मेरे बलम’...

Mumbai : ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ओ मेरे बलम’ रिलीज

0
31

Mumbai: New song 'O Mere Balam' from 'Welcome to the Jungle' released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अक्षय कुमार (Actor Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle’) रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गानों को मिले शानदार प्रतिसाद के बाद अब निर्माताओं ने इसका नया गाना ‘ओ मेरे बलम’ (‘O Mere Balam’) जारी कर दिया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

यूट्यूब पर जारी किए गए इस गीत के वीडियो में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। गाने को काव्याकृति और साकेत बैरोलिया ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल फरहाद शामजी ने लिखे हैं। वहीं, संगीत आनंद राज आनंद (lyrics penned by Farhad Samji and music composed by Anand Raj Anand) ने तैयार किया है। रंग-बिरंगे विजुअल्स और मस्तीभरे अंदाज से सजा यह गीत फिल्म की कॉमिक और मनोरंजक दुनिया की झलक पेश करता है।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव समेत कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के ‘वेलकम टू द जंगल’ टाइटल ट्रैक, ‘दीवाने हैं’, ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ और ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ जैसे गाने भी रिलीज हो चुके हैं। अहमद खान के निर्देशन (Directed by Ahmed Khan) में बनी यह फिल्म दर्शकों को भरपूर कॉमेडी और मनोरंजन का वादा करती है।