spot_img
Home latest Mumbai : नालासोपारा के मनपा अस्पताल में 3 दिन तक पड़ा रहा...

Mumbai : नालासोपारा के मनपा अस्पताल में 3 दिन तक पड़ा रहा नाइजीरियन का शव, फैली बदबू

0
48
Mumbai: Nigerian National's Body Left in Nalasopara Municipal Hospital Morgue for 3 Days; Foul Odor Spreads

मुंबई : (Mumbai) पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व के तुलिंज स्थित (tulinj, Nalasopara (East), Palghar district) मनपा अस्पताल में एक नाइजीरियन नागरिक (body of a Nigerian national) का शव तीन दिनों तक शवगृह में पड़े रहने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक नाइजीरियन नागरिक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और संबंधित दूतावास से संपर्क नहीं हो पाने के कारण शव को अस्पताल में ही रखा गया था। हालांकि, शव को समय पर अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किए जाने और आवश्यक प्रक्रिया में देरी के चलते शवगृह के आसपास असहनीय बदबू फैलने लगी। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि दुर्गंध के कारण इलाज करवाने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत भी की। घटना के बाद अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि यह जांच की जाए कि शव तीन दिनों तक अस्पताल में क्यों रखा गया। शवगृह व्यवस्था (morgue facilities) सही थी या नहीं और संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं अस्पताल प्रशासन (hospital administration) का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने दावा किया है कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।