Mumbai : मां बनने के बाद पहली रैंप वॉक में छाईं कियारा

0
12
Mumbai: Kiara Shines in First Ramp Walk After Becoming a Mother

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Actress Kiara Advani) ने मां बनने के बाद एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। हाल ही में आयोजित एक फैशन शो में वह प्रसिद्ध डिजाइनर राहुल मिश्रा (Rahul Mishra) के लिए शो स्टॉपर बनीं। इस दौरान उनके साथ फिल्म निर्माता करण जौहर भी रैंप पर नजर आए। दोनों की रैंप वॉक के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऑफ-शोल्डर गाउन में कियारा बेहद आकर्षक नजर आईं। उनके आत्मविश्वास और स्टाइल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैशन शो में उनकी मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने मां बनने के बाद उनकी फिटनेस और शानदार वापसी की सराहना की। कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara and actor Sidharth Malhotra) ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद, जुलाई 2025 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। कियारा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी से जुड़ी झलकियां और भावुक पोस्ट साझा करती रहती हैं। काम के मोर्चे पर कियारा जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत (Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria, and Rukmini Vasanth) भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। फिल्म की रिलीज फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।