Mumbai : दीपिका चिखलिया की फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ का ट्रेलर रिलीज़

0
10

Mumbai: Trailer Released for Deepika Chikhlia's Film 'Tera Mera Naata'

मुंबई : (Mumbai) 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (79th Cannes Film Festival) में सराहना बटोरने के बाद फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ अब 26 जून 2026 (June 26, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में जारी हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिसमें प्यार, त्याग और परिवार के रिश्तों को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में सूरज, अंबिका वाणी, दीपीका चिखलिया दीपिका चिखलिया, पंकज बेरी, मेघना पांचाल और प्रज्ञा मिश्रा (Suraj, Ambika Vani, Deepika Chikhlia, Pankaj Berry, Meghna Panchal, and Pragya Mishra) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में रोमांस और फैमिली ड्रामा का संतुलित मेल देखने को मिलता है, लेकिन सबसे ज्यादा असर सूरज और दीपीका चिखलिया के बीच दिखाए गए मां-बेटे के रिश्ते का पड़ता है। सूरज ने अपने किरदार को बेहद सहज और भावुक अंदाज में निभाया है। वहीं अंबिका वाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में अपनापन जोड़ती है। अनुभवी अभिनेत्री दीपीका चिखलिया भी अपने दमदार अभिनय से फिल्म को मजबूती देती नजर आती हैं। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी रिश्तों की अहमियत और निस्वार्थ प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है। खासकर मां और बेटे के बीच का भावनात्मक जुड़ाव दर्शकों को अपनी ओर खींच सकता है। पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई यह फिल्म भावनाओं से भरपूर सफर का वादा करती है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक चंदा पटेल (Producer-director Chanda Patel) का कहना है कि तेरा मेरा नाता उन रिश्तों की कहानी है जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि कान्स में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया है और अब वे भारतीय दर्शकों तक यह कहानी पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं। मुख्य अभिनेता सूरज ने कहा कि यह फिल्म उनके करियर का बेहद खास अनुभव रही। उन्होंने बताया कि दीपीका चिखलिया के साथ काम करते हुए उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला और फिल्म के मां-बेटे वाले दृश्य दर्शकों को जरूर भावुक करेंगे। ब्लू डायमंड प्रोडक्शन हाउस और सीपी प्रोडक्शन (Blue Diamond Production House and CP Production) के बैनर तले बनी तेरा मेरा नाता 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म से अच्छी उम्मीदें जताई जा रही हैं।