
मुंबई : (Mumbai) सलमान खान (Salman Khan) ने ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ (‘Blackbuck: Battle for Legacy’) की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि यह फिल्म उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है। फिल्म के प्रोमो में एक ऐसा शख्स दिखाया गया है, जो उनकी तरह लगता है और जिसने उसने उनके जैसा ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। कोर्ट इस मामले में अंतरिम रोक लगाने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करेगा।
सलमान ने छवि और पहचान के गलत इस्तेमाल का लगाया आरोप
सलमान को आशंका है कि यह फिल्म उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है और उनके चल रहे कानूनी मामलों पर भी बुरा असर डाल सकती है। उन्होंने फिल्म बनाने वालों पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने सिर्फ उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए, बिना इजाजत उनकी छवि और पहचान का इस्तेमाल किया है। अपनी सुरक्षा के लिए, उन्होंने मांग की है कि जब तक कोर्ट इस मामले का फैसला नहीं कर देता, तब तक फिल्म से जुड़ी सभी प्रोडक्शन और प्रमोशन गतिविधियां तुरंत रोक दी जाएं।





