Kolkata : ममता की हार के 14 दिन बाद टूटी टीएमसी

0
7
Kolkata : ममता की हार के 14 दिन बाद टूटी टीएमसी 

कोलकाता :  (Kolkata) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee's Trinamool Congress) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में फूट अब तय है। विधानसभा के 80 में से 58 विधायकों के बगावत के बाद लोकसभा के बागी 19 सांसदों का लेटर शुक्रवार को सामने आया। इसे 18 मई को लोकसभा स्पीकर को भेजा गया था और अलग गुट बनाने की मांग की गई है। इससे साफ है कि ममता की हार के 14 दिन बाद ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई थी। इस चिठ्ठी में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष और शताब्दी रॉय (Yusuf Pathan, Saayoni Ghosh, Kakoli Ghosh, and Satabdi Roy) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। एक नाम सामने नहीं आया है। इससे पहले 3 जून को टीएमसी के 58 विधायकों ने बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनके गुट को मान्यता देने की मांग की थी, जिसे अध्यक्ष ने मंजूर भी कर लिया था। 

14 जून को दिल्ली पहुंचेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) 14 जून को दिल्ली में बागी टीएमसी सांसदों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे। सांसद जगदीश बसुनिया (MP Jagadish Basunia) ने इस अहम बैठक की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा और बागी सांसदों से मुलाकात एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। बागी गुट लोकसभा स्पीकर के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। उससे ठीक पहले शुभेंदु अधिकारी के साथ होने वाली यह बैठक बेहद निर्णायक साबित हो सकती है। जगदीश बसुनिया के बयान ने साफ कर दिया है कि बागी धड़ा अब पूरी तरह से आर-पार के मूड में आ चुका है।

पश्चिम बंगाल के 19 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की सूची जारी
हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और संसदीय समीक्षा के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के 19 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की आधिकारिक सूची सामने आई है, जिसमें बारासात से काकोली घोष दस्तीदार, घाटाल से दीपक अधिकारी (देव), कूचबिहार से जगदीश चंद्र बसुनिया, झाड़ग्राम से कालीपद सोरेन, जांगीपुर से खलीलुर रहमान, मेदिनीपुर से जून मालिया, बहरामपुर से यूसुफ पठान, बांकुड़ा से अरूप चक्रवर्ती, मुर्शिदाबाद से अबू ताहेर खान, बर्धमान पूर्व से डॉ. शर्मिला सरकार, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, हावड़ा से प्रसून बंधोपाध्याय, मथुरापुर से बापी हलदार, बोलपुर से असित कुमार माल, जादवपुर से सायोनी घोष, बीरभूम से शताब्दी रॉय, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, हुगली से रचना बनर्जी और आरामबाग से मिताली बाग के नाम शामिल हैं। 

पार्टी को नए सिरे से खड़ा करेंगे: चक्रवर्ती 
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) (एआईटीसी) में जारी अंदरूनी विवाद पार्टी के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने शुक्रवार को दावा किया कि करीब 20 सांसद उनके गुट का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका गुट टीएमसी को नए रूप में फिर से खड़ा करना चाहता है और राज्य तथा केंद्र के बीच 'डबल इंजन सरकार' के साथ काम करना चाहता है। चक्रवर्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party) का समर्थन उनके समूह के साथ रहेगा। बागी सांसदों का समर्थन भाजपा को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा, राज्य और केंद्र मिलकर 'डबल इंजन सरकार' ('double-engine government') के जरिये काम करेंगे
Kolkata: TMC Fractures 14 Days After Mamata's Defeat संसद में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करने वाले सांसदों में शामिल चक्रवर्ती ने कहा, हमें 20 सांसदों का समर्थन हासिल है।

कोलकाता : (Kolkata) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee’s Trinamool Congress) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में फूट अब तय है। विधानसभा के 80 में से 58 विधायकों के बगावत के बाद लोकसभा के बागी 19 सांसदों का लेटर शुक्रवार को सामने आया। इसे 18 मई को लोकसभा स्पीकर को भेजा गया था और अलग गुट बनाने की मांग की गई है। इससे साफ है कि ममता की हार के 14 दिन बाद ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई थी। इस चिठ्ठी में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष और शताब्दी रॉय (Yusuf Pathan, Saayoni Ghosh, Kakoli Ghosh, and Satabdi Roy) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। एक नाम सामने नहीं आया है। इससे पहले 3 जून को टीएमसी के 58 विधायकों ने बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनके गुट को मान्यता देने की मांग की थी, जिसे अध्यक्ष ने मंजूर भी कर लिया था।

14 जून को दिल्ली पहुंचेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) 14 जून को दिल्ली में बागी टीएमसी सांसदों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे। सांसद जगदीश बसुनिया (MP Jagadish Basunia) ने इस अहम बैठक की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा और बागी सांसदों से मुलाकात एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। बागी गुट लोकसभा स्पीकर के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। उससे ठीक पहले शुभेंदु अधिकारी के साथ होने वाली यह बैठक बेहद निर्णायक साबित हो सकती है। जगदीश बसुनिया के बयान ने साफ कर दिया है कि बागी धड़ा अब पूरी तरह से आर-पार के मूड में आ चुका है।

पश्चिम बंगाल के 19 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की सूची जारी
हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और संसदीय समीक्षा के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के 19 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की आधिकारिक सूची सामने आई है, जिसमें बारासात से काकोली घोष दस्तीदार, घाटाल से दीपक अधिकारी (देव), कूचबिहार से जगदीश चंद्र बसुनिया, झाड़ग्राम से कालीपद सोरेन, जांगीपुर से खलीलुर रहमान, मेदिनीपुर से जून मालिया, बहरामपुर से यूसुफ पठान, बांकुड़ा से अरूप चक्रवर्ती, मुर्शिदाबाद से अबू ताहेर खान, बर्धमान पूर्व से डॉ. शर्मिला सरकार, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, हावड़ा से प्रसून बंधोपाध्याय, मथुरापुर से बापी हलदार, बोलपुर से असित कुमार माल, जादवपुर से सायोनी घोष, बीरभूम से शताब्दी रॉय, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, हुगली से रचना बनर्जी और आरामबाग से मिताली बाग के नाम शामिल हैं।

पार्टी को नए सिरे से खड़ा करेंगे: चक्रवर्ती
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) (एआईटीसी) में जारी अंदरूनी विवाद पार्टी के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने शुक्रवार को दावा किया कि करीब 20 सांसद उनके गुट का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका गुट टीएमसी को नए रूप में फिर से खड़ा करना चाहता है और राज्य तथा केंद्र के बीच ‘डबल इंजन सरकार’ के साथ काम करना चाहता है। चक्रवर्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party) का समर्थन उनके समूह के साथ रहेगा। बागी सांसदों का समर्थन भाजपा को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा, राज्य और केंद्र मिलकर ‘डबल इंजन सरकार’ (‘double-engine government’) के जरिये काम करेंगे। संसद में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करने वाले सांसदों में शामिल चक्रवर्ती ने कहा, हमें 20 सांसदों का समर्थन हासिल है।