spot_img

Goa : अल्टीमेट टेबल टेनिस का 7वां सीजन नौ जुलाई से, गोवा करेगा मेजबानी

Goa: 7th Season of Ultimate Table Tennis Starts July 9; Goa to Host

गोवा : (Goa) अल्टीमेट टेबल टेनिस (Ultimate Table Tennis) के सातवें सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत 9 जुलाई से गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम (Shyama Prasad Mukherjee Indoor Stadium in Goa) में होगी। उद्घाटन मुकाबले में गत विजेता यू मुंबई टेबल टेनिस टीम का सामना मेजबान और दो बार की विजेता डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा।

सात टीमों वाली यह प्रतियोगिता 26 जुलाई तक चलेगी। लीग चरण में सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार भिड़ेंगी। अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें 24 और 25 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा।

10 जुलाई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में यूपी प्रोमेथियंस की टक्कर दबंग दिल्ली से होगी, जबकि दूसरे मुकाबले में कोलकाता थंडरब्लेड्स का सामना पीबीजी पुणे जगुआर्स से होगा। अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स (Ahmedabad APL Pipers) अपने अभियान की शुरुआत 11 जुलाई को यू मुंबई के खिलाफ करेगा।

लीग चरण में कई बड़े मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। 16 जुलाई को महाराष्ट्र की दोनों टीमें यू मुंबई और पीबीजी पुणे (U Mumba and PBG Pune) आमने-सामने होंगी, जबकि 17 जुलाई को वर्ष 2024 के फाइनल की पुनरावृत्ति होगी, जिसमें डेम्पो गोवा और दबंग दिल्ली की भिड़ंत होगी।

पूरा कार्यक्रम

9 जुलाई

शाम 7:30 बजे — डेम्पो गोवा बनाम यू मुंबई

10 जुलाई

शाम 5:00 बजे — दबंग दिल्ली बनाम यूपी प्रोमेथियंस

शाम 7:30 बजे — कोलकाता बनाम पीबीजी पुणे

11 जुलाई

शाम 5:00 बजे — दबंग दिल्ली बनाम कोलकाता

शाम 7:30 बजे — अहमदाबाद बनाम यू मुंबई

12 जुलाई

शाम 5:00 बजे — यूपी प्रोमेथियंस बनाम पीबीजी पुणे

शाम 7:30 बजे — अहमदाबाद बनाम डेम्पो गोवा

13 जुलाई

शाम 7:30 बजे — डेम्पो गोवा बनाम कोलकाता

14 जुलाई

शाम 7:30 बजे — अहमदाबाद बनाम यूपी प्रोमेथियंस

15 जुलाई

शाम 7:30 बजे — दबंग दिल्ली बनाम यू मुंबई

16 जुलाई

शाम 7:30 बजे — यू मुंबई बनाम पीबीजी पुणे

17 जुलाई

शाम 5:00 बजे — अहमदाबाद बनाम कोलकाता

शाम 7:30 बजे — दबंग दिल्ली बनाम डेम्पो गोवा

18 जुलाई

शाम 5:00 बजे — अहमदाबाद बनाम पीबीजी पुणे

शाम 7:30 बजे — यूपी प्रोमेथियंस बनाम यू मुंबई

19 जुलाई

शाम 5:00 बजे — डेम्पो गोवा बनाम पीबीजी पुणे

शाम 7:30 बजे — कोलकाता बनाम यूपी प्रोमेथियंस

20 जुलाई

शाम 7:30 बजे — अहमदाबाद बनाम दबंग दिल्ली

21 जुलाई

शाम 7:30 बजे — कोलकाता बनाम यू मुंबई

22 जुलाई

शाम 7:30 बजे — डेम्पो गोवा बनाम यूपी प्रोमेथियंस

23 जुलाई

शाम 7:30 बजे — दबंग दिल्ली बनाम पीबीजी पुणे

24 जुलाई

शाम 7:30 बजे — पहला स्थान बनाम चौथा स्थान (सेमीफाइनल)

25 जुलाई

शाम 7:30 बजे — दूसरा स्थान बनाम तीसरा स्थान (सेमीफाइनल)

26 जुलाई

शाम 7:30 बजे — फाइनल मुकाबला।

Dhaka : पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बने बीसीबी के अध्यक्ष

ढाका : (Dhaka) पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Former captain Tamim Iqbal) को चार साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) का...

Explore our articles