spot_img

Mumbai : जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी को लेकर अटकलें तेज

Mumbai: Speculation mounts regarding Jennifer Winget's second marriage

मुंबई : (Mumbai) टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Popular television actress Jennifer Winget) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे चर्चित धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री के बारे में चर्चा है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर इन दिनों सिंगापुर के व्यवसायी इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर और इश्माएल (Jennifer and Ishmael) का रिश्ता काफी मजबूत हो चुका है। एक सूत्र ने दावा किया है कि छुट्टियों के दौरान इश्माएल ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक विवाह करने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं और शादी की तैयारियों पर भी चर्चा कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, जेनिफर और इश्माएल ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर सकते हैं। सितंबर-अक्टूबर या फिर दिसंबर-जनवरी के दौरान विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की करीबी मित्रों, जिनमें हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख शामिल हैं, को भी इस योजना की जानकारी है।

गौरतलब है कि जेनिफर की पहली शादी कारण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से वर्ष 2012 में हुई थी, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद जेनिफर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा।

Dhaka : पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बने बीसीबी के अध्यक्ष

ढाका : (Dhaka) पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Former captain Tamim Iqbal) को चार साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) का...

Explore our articles