spot_img

New Delhi : मई में बिके रिकार्ड 4.4 लाख वाहन


New Delhi: Record 4.4 Lakh Vehicles Sold in May

नई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार से उत्साहजनक संकेत मिले हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal) ने कहा कि देश की विकास यात्रा पूरी गति से आगे बढ़ रही है और मई 2026 में यात्री वाहन बिक्री में दर्ज हुई मजबूत वृद्धि इसका प्रमाण है।

सोशल मीडिया मंच पर जारी अपने संदेश में गोयल ने बताया कि मई 2026 के दौरान देश में लगभग 4.4 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी घरेलू बाजार में मजबूत मांग और भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार इस प्रदर्शन में मारुति सुजुगी इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Union Minister, major automotive companies such as Maruti Suzuki India, Tata Motors, and Mahindra & Mahindra) जैसी प्रमुख वाहन कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित वाहनों की बढ़ती मांग उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे और देश के मजबूत विनिर्माण ढांचे का संकेत है।

गोयल ने ऑटो क्षेत्र की इस उपलब्धि को ‘मेक इन इंडिया’ (‘Make in India’) अभियान की सफलता से भी जोड़ा। उनका कहना है कि सरकार की औद्योगिक नीतियों और विनिर्माण क्षेत्र को मिले प्रोत्साहन का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है, जिससे उत्पादन और निवेश दोनों को बल मिला है।

मारुति ने बेचे 1.9 लाख यात्री वाहन
इस बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (country’s largest car manufacturer, Maruti Suzuki) ने मई में घरेलू बाजार में अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने डीलरों को 1.90 लाख से अधिक यात्री वाहन भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 40 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना पिछला बिक्री रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

Explore our articles