
वाराणसी : (Varanasi) समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह (Samajwadi Party MP from Chandauli, Virendra Singh) ने उत्तर प्रदेश में पुलिस की मुठभेड़ कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। वाराणसी के भोजूबीर स्थित (residence in Bhojubir, Varanasi) अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में समानता नहीं बरती जा रही है और इसमें सामाजिक आधार पर भेदभाव दिखाई दे रहा है।
सांसद ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखने को मिल रहा है कि पीडीए समाज से जुड़े आरोपितों को कमर के ऊपर गोली मारी जा रही है, जबकि अन्य मामलों में पुलिस पांव में गोली लगने की बात कहती है। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
‘हाफ एनकाउंटर’ पर सवाल
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर में ‘हाफ एनकाउंटर’ (‘half encounter’) जैसे नए शब्द प्रचलन में आ गए हैं। उनके अनुसार पहले मुठभेड़ की घटनाएं अलग स्वरूप में सामने आती थीं, लेकिन अब लगभग हर बड़े मामले में फरार आरोपितों के ‘हाफ एनकाउंटर’ की सूचना मिलती है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।
विनीत राय हत्याकांड का उल्लेख
गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड (high-profile Vineet Rai murder case) का उल्लेख करते हुए सपा सांसद ने कानून-व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को अभी तक पूरी तरह न्याय नहीं मिल सका है। साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण के सरकारी दावों पर भी प्रश्न उठाए।


