
मुंबई : (Mumbai) रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व समूह प्रबंध निदेशक (जीएमडी) अमिताभ झुनझुनवाला (Amitabh Jhunjhunwala) को मुंबई की एक स्थानीय कोर्ट ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में 5 जून तक CBI की हिरासत में भेज दिया है। झुनझुनवाला को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
एसबीआई को लगभग 2,930 करोड़ का नुकसान
यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा कथित ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) को लगभग 2,929.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। CBI के विशेष न्यायाधीश जेपी दारेकर के समक्ष झुनझुनवाला को पेश किया गया था।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहले से तिहाड़ जेल में रखे गए थे
इससे पहले झुनझुनवाला को एक संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ केंद्रीय जेल में रखा गया था। उस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही है।


