spot_img

New Delhi : महिला नेशंस कप के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी

New Delhi: Indian Hockey Squad Announced for Women's Nations Cup; Salima Tete Named Captain

नई दिल्ली : (New Delhi) हॉकी इंडिया (Hockey India) ने मंगलवार को 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित होने वाले एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2025-26 (FIH Women’s Hockey Nations Cup 2025-26) के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर सलीमा टेटे को सौंपी गई है।

भारत को प्रतियोगिता के पूल-ए में जापान, अमेरिका और उरुग्वे के साथ रखा गया है। टीम इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया दौरे से मिली सकारात्मक सीख और आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। हाल ही में पर्थ में खेले गए चार मैत्री मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम (Indian team) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 की बराबरी हासिल की थी।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी अनुभवी सविता और बिचू देवी खारीबाम संभालेंगी। रक्षा पंक्ति में सुशीला चानू पुखरामबाम, ईशिका चौधरी, निक्की प्रधान और ज्योति जैसी अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं लालथांतलुआंगी और शिल्पी डाबस भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीनियर टीम में पदार्पण किया था।

मध्यपंक्ति की अगुवाई कप्तान सलीमा टेटे (Captain Salima Tete) करेंगी। उनके साथ नेहा, सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा और दीपिका सोरेंग जैसी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगी। आक्रमण विभाग में नवनीत कौर से एक बार फिर गोलों की उम्मीद रहेगी। उनके साथ दीपिका, रुतुजा दादासो पिसाल, ईशिका और अन्नू मौजूद रहेंगी। अनुभवी आक्रामक मिडफील्डर लालरेमसियामी और सोनम भी टीम की आक्रमण शक्ति को बढ़ाएंगी।

मुख्य कोच सजोर्ड मारिजने (Head Coach Sjoerd Marijne) ने कहा कि नेशंस कप टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम को अच्छी तैयारी मिली है और अब लक्ष्य पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को अमेरिका के खिलाफ करेगा। इसके बाद 16 जून को जापान और 18 जून को उरुग्वे से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल 20 जून और फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम

डिफेंडर: सुशीला चानू पुखरामबाम, ईशिका चौधरी, लालथांतलुआंगी, शिल्पी डाबस, ज्योति, निक्की प्रधान

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा, दीपिका सोरेंग, सोनम, लालरेमसियामी

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, रुतुजा दादासो पिसाल, ईशिका, अन्नू।

Tehran/Washington : ईरान अब बंद कर सकता है ‘बाब अल-मंदेब’, तेहरान की धमकी पर वाशिंगटन निश्चिंत

ट्रंप ने कहा- अगले हफ्ते समझौते के साथ होर्मुज खुलने की उम्मीदतेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) ईरान की अब 'बाब अल-मंदेब जमडमरूमध्य' (Bab al-Mandeb Strait) को...

Explore our articles