spot_img

Mumbai : सलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर भेजा कानूनी नोटिस

Mumbai: Salman Khan Sends Legal Notice Over Film 'Kala Hiran'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan) ने फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे (director Akshay Pandey) को कानूनी नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सलमान से जुड़े चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है। सलमान की कानूनी टीम का दावा है कि फिल्म उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) में लंबित मामले को भी प्रभावित कर सकती है। नोटिस के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

सलमान खान के वकीलों ने फिल्म से जुड़ी सभी गतिविधियों को तत्काल रोकने की मांग की है। साथ ही अक्षय पांडे से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के प्रचार-प्रसार में सलमान खान के नाम और छवि का उपयोग उनकी अनुमति के बिना किया गया है। कानूनी टीम का कहना है कि यह कदम अभिनेता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है और उनकी लोकप्रियता का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि 24 घंटे के भीतर मांगी गई शर्तों का पालन नहीं किया गया तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अक्षय पांडे (Akshay Pandey) या फिल्म से जुड़े निर्माताओं की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस विवाद के अगले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

Mumbai : शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अजय देवगन (actor Ajay Devgn) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अभिषेक पाठक...

Explore our articles