spot_img

Mumbai : विशाल जेठवा को मिला ‘शक्ति शालिनी’ में अहम किरदार

Mumbai: Vishal Jethwa Lands a Key Role in 'Shakti Shalini'

मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘होमबाउंड’ (Homebound) में अपने अभिनय से दर्शकों की सराहना बटोरने वाले अभिनेता विशाल जेठवा (Actor Vishal Jethwa) अब अपनी अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की तैयारी में जुट गए हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनीत पड्डा (actress Aneet Padda) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा पिछले वर्ष की गई थी और इसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, विशाल अपने किरदार की मांग को देखते हुए इन दिनों फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वह नियमित रूप से जिम में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और शारीरिक बल बढ़ाने के लिए विशेष अभ्यास कर रहे हैं। अभिनेता के करीबी सूत्र का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में उनके शारीरिक बदलाव साफ तौर पर दिखाई देने लगे हैं। फिल्म में उनके किरदार के लिए मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व की आवश्यकता है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं।

अपने इस बदलाव पर बात करते हुए विशाल जेठवा ने कहा कि फिटनेस सिर्फ बाहरी दिखावे का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए मानसिक और भावनात्मक अनुशासन भी जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि वह ‘बिना दर्द के कोई लाभ नहीं’ की सोच में विश्वास रखते हैं और हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ (Shakti Shalini) में विशाल, अनीत पड्डा के प्रेमी की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म इसी वर्ष दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Explore our articles