
नई दिल्ली : (New Delhi) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसैनिक तैयारियों की रणनीति संभालने वाले वाइस एडमिरल अजय कोचर (Vice Admiral Ajay Kochhar) ने शुक्रवार को नौसेना के 48वें उप प्रमुख के रूप (48th Vice Chief of the Navy) में पदभार ग्रहण किया। उनके पास समुद्री सुरक्षा, युद्ध रणनीति और उच्च स्तरीय नौसैनिक संचालन का लंबा अनुभव माना जाता है, जिससे उन्हें नौसेना के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पद संभालने से पहले वाइस एडमिरल कोचर अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ रह चुके हैं। यह भारत की एकमात्र त्रि-सेवा संयुक्त कमान (India’s only tri-service joint command) है, जो देश के रणनीतिक समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। इससे पहले उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान में चीफ आफ स्टाफ रहते हुए आपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण समुद्री तैनाती और रणनीतिक संचालन का नेतृत्व किया था।


