
मुंबई : (Mumbai) द वीरक फीवर (The Viral Fever) (TVF) ने अपनी नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह सीरीज पिरामिड मार्केटिंग के गोरखधंधों और झटपट अमीर बनने के लालच के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे बड़े सपनों और आसान कमाई के वादों के जरिए आम लोगों को इस जाल में फंसाया जाता है। सीरीज में रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) मनोज नाम के एक आम इंसान की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि परमवीर सिंह (Paramvir Singh) चीमा गोल्डी के किरदार में दिखाई देंगे।
सीरीज में रणवीर और परमवीर के अलावा शेखर सुमन और अंजन श्रीवास्तव (Suman and Anjan Srivastav) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रणवीर शौरी ने इस शो को जमीनी, परतदार और इंसानी स्वभाव को करीब से दिखाने वाली कहानी बताया है। वहीं, परमवीर सिंह चीमा ने कहा कि टीवीएफ के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा और इससे उनका किरदार और भी वास्तविक महसूस हुआ।
‘द पिरामिड स्कीम’ (The Pyramid Scheme) का प्रीमियर 5 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। यह शो मनोरंजन के साथ-साथ तेजी से पैसे कमाने की चाह में होने वाले जोखिमों और धोखाधड़ी के पहलुओं को भी सामने लाने की कोशिश करेगा।


