
मुंबई : (Mumbai) नीट पेपर लीक मामले (NEET paper leak scandal) को लेकर देशभर में बढ़ते आक्रोश के बीच महाराष्ट्र में भी विरोध तेज हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharadchandra Pawar faction) ने मंत्रालय के बाहर जोरदार आंदोलन किया। नीट पेपर लीक मामले में लगातार नए आरोपियों के नाम सामने आने से छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस घोटाले ने हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
महिला अत्याचार और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन
एनसीपी महिला विंग की नेता साक्षाना सालगार (NCP Women’s Wing leader Sakshana Salgar) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंत्रालय क्षेत्र में जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट घोटाले तथा महिला अत्याचार के मामलों में कार्रवाई की मांग की।
सड़क पर बैठीं महिला कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता और अधिक आक्रोशित हो गए। कुछ महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गईं और वहीं विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। साक्षाना सालगार ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक करने वाले और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


