spot_img

Navi Mumbai : अस्पताल में महिला कर्मचारी से अश्लील व्यवहार

Navi Mumbai: Indecent Behavior Towards Female Employee at Hospital

डायलिसिस विभाग में हुई घटना, मामला दर्ज
नवी मुंबई : (Navi Mumbai)
कोपरखैरने स्थित अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ अश्लील व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तुर्भे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल के डायलिसिस विभाग (dialysis department) के आइसोलेशन रूम में हुई। शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी उस समय अपने काम में व्यस्त थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील टिप्पणी की।

आरोप है कि आरोपी ने कमरे की लाइट बंद करने के लिए कहा और अभद्र इशारे करते हुए महिला को अपनी ओर बुलाने की कोशिश की। महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर तुर्भे पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 0255/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) 2023 की धारा 74 और 79 के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 63 वर्षीय हिमांशु वसंत केसरिया (Himanshu Vasant Kesariya) के रूप में की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिवार से चर्चा के बाद दर्ज हुई शिकायत
पुलिस के मुताबिक, महिला कर्मचारी ने पहले अपने परिवार से चर्चा की और उसके बाद शिकायत दर्ज कराई। इसी कारण मामला दर्ज होने में कुछ देरी हुई। यह मामला 21 मई 2026 को शाम 7:58 बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शांतीभूषण कामत (Police Sub-Inspector Shantibhushan Kamat) कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Explore our articles