spot_img

Kolkata : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में ममता बनर्जी पर केस

Kolkata: Case Filed Against Mamata Banerjee on Charges of Hurting Religious Sentiments

कोलकाता : (Kolkata) एक वकील की शिकायत पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत 20 मई को सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (Siliguri Cyber ​​Crime Police Station) में वकील रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह ने दर्ज कराई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, बनर्जी की दो टिप्पणियों ने लाखों सनातनी हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसमें से एक बयान वर्ष 2025 में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान व दूसरा बयान विधानसभा (Assembly elections) चुनावों से पहले धर्मतला में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील ने यह भी आरोप लगाया है कि ये बयान असंवैधानिक और भड़काऊ थे। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि बनर्जी ने कहा था कि यदि कोई विशेष समुदाय चाहे तो वह पांच मिनट के भीतर दूसरों को ‘खत्म’ कर सकता है। संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति से ऐसी टिप्पणियों की उम्मीद नहीं की जाती है।

Explore our articles