spot_img

Lucknow : मुख्यमंत्री ने प्रधानों को दिया बड़ा अधिकारः अखिलेश

Lucknow: Chief Minister Grants Significant Powers to Village Heads: Akhilesh

2027 विधानसभा चुनाव में रिटर्न गिफ्ट देंगे प्रधान
लखनऊ : (Lucknow)
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन (National Panchayati Raj Gram Pradhan Organization) ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (National President, Akhilesh Singh, stated that Chief Minister Yogi Adityanath) ने ग्राम प्रधानों को बड़ा अधिकार दिया है और इसका “रिटर्न गिफ्ट” वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले से ग्राम प्रधानों की साख मजबूत हुई है और गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर 2021 को ग्राम उत्कर्ष समारोह में “ट्रिपल इंजन सरकार” (Triple Engine Government Engine Government) का जो वादा किया था, उसे अब पूरा किया गया है।

संगठन ने दावा किया कि राज्यभर में ग्राम प्रधानों के बीच संवाद अभियान चलाकर सरकार के फैसले की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

योगी और राजभर से की गई थी मांग
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा (State President, Lalit Sharma) ने बताया कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से यह संदेश गया है कि प्रदेश सरकार ग्राम प्रधानों के साथ खड़ी है। संगठन ने इसे ग्राम पंचायत व्यवस्था के लिए “ऐतिहासिक फैसला” बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Explore our articles