spot_img

Imphal : नई गैलेक्सी को मिला ‘लोकटक’ नाम

Imphal: New Galaxy Structure Named ‘Loktak’

इम्फाल : (Imphal) जापान में कार्यरत भारतीय शोधकर्ता डॉ रोनाल्डो लैशराम (Dr. Ronaldo Laishram) और उनकी टीम ने अंतरिक्ष में आकाशगंगाओं की एक नई और विशाल संरचना की खोज की है। उन्होंने इस संरचना का नाम मणिपुर की प्रसिद्ध ‘लोकटक झील‘(‘Loktak Lake’) के नाम पर रखा है। उनका उद्देश्य पूर्वोत्तर के इस राज्य की पहचान को दुनिया में हमेशा के लिए अमर करना है। डॉ रोनाल्डो (Dr. Ronaldo) (National Astronomical Observatory of Japan) शोधकर्ता के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण संरचना का अध्ययन हवाई में स्थित सुबारू टेलीस्कोप और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से किया गया। यह शोध कार्य अक्टूबर 2024 में शुरू हुआ था और इस महीने ‘एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स’ (Astrophysical Journal Letters)में प्रकाशित हुआ है। रोनाल्डो ने बताया कि खोज के तुरंत बाद ही उनके मन में लोकटक झील का नाम आया। उनके अनुसार, लोकटक मणिपुर का दर्पण और जीवन रेखा है। यह केवल एक झील नहीं है, बल्कि वहां के लोगों की कहानियों और पहचान से गहराई से जुड़ी है।

Mumbai : मंत्री संजय राठौड़ के कार्यालय से 80,000 रुपये की नकदी चोरी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्य पावर सेंटर और सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक 'मंत्रालय' ('Mantralaya') से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना...

Explore our articles