
मुंबई : (Mumbai) बीस हजार से ज्यादा अभावग्रस्त बच्चों ने रिलायंस फाउंडेशन के सौजन्य (Courtesy of the Reliance Foundation) से मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (Mumbai Indians and the Rajasthan Royals) के बीच खेले गए टाटा आईपीएल 2026 (Tata IPL 2026) के 69वें मैच का आनंद उठाया। इन बच्चों ने मुंबई इंडियंस के पारंपरिक नीले रंग से वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) के एक तिहाई से ज्यादा सीटों को जैसे ढंक सा दिया था, इतना ही नहीं उत्साह से भरे बच्चे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के विशेषकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम लेकर जोरदार तरीके से नारे लगा रहे थे। नीता अंबानी की परिकल्पना से आयोजित ईएसए (‘ESA’) खेल में मुंबई, महाराष्ट्र और सतारा, नासिक, वलसाड और इगतपुरी (Satara, Nashik, Valsad, and Igatpuri) जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के 40 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के बच्चों ने भाग लिया। 200 से अधिक विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ-साथ 100 दृष्टिबाधित बच्चे भी मैच देखने आए। 550 से अधिक बीईएसटी बसों ने बच्चों को शहर और राज्य भर में सुरक्षित रूप से पहुँचाने में मदद की, जिसमें गैर सरकारी संगठनों, रिलायंस और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) के 2,400 से अधिक स्वयंसेवकों की एक टीम, 100 से अधिक चिकित्सा कर्मी, 92,000 भोजन के डिब्बे और व्यापक जमीनी समन्वय टीमों का सहयोग मिला। मुंबई पुलिस ने पूरे दिन सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए 550 यातायात अधिकारियों और 450 से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया।


