
उज्जैन : (Ujjain) उज्जैन फाल्कन्स (Ujjain Falcons) ने आगामी मध्य प्रदेश लीग टी20 सिंधिया कप 2026 (Madhya Pradesh League T20 Scindia Cup) 2026) के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम अपना पहला मुकाबला 3 जून को होलकर स्टेडियम में ग्वालियर चीता के खिलाफ खेलेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी पर रहेंगी निगाहें
टीम में युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी (young all-rounder Madhav Tiwari) सबसे चर्चित नाम हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाजी, आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में बेहतरीन खेल के कारण उन्होंने क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है।
टीम को लेकर प्रमोटर ने जताया भरोसा
उज्जैन फाल्कन्स के प्रमोटर विनायक कालानी (Vinayak Kalani) ने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस सीजन टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि माधव तिवारी जैसे खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी टीम को मजबूती देगा।
युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन
टीम में आर्यन पांडे, चंचल राठौर, अधीर प्रताप सिंह, यश दुबे, सोहम पटवर्धन, शुभम कुशवाह और हर्षवर्धन हार्डिया जैसे प्रतिभाशाली घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं। इससे टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। उज्जैन फाल्कन्स के मुख्य कोच पूर्व मध्य प्रदेश क्रिकेटर सुनील धोलपुरे होंगे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 17 फर्स्ट क्लास और 21 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं।
उज्जैन फाल्कन्स टीम:
माधव तिवारी, आर्यन पांडे, चंचल राठौर, अधीर प्रताप सिंह, यश दुबे, सोहम पटवर्धन, शुभम कुशवाह, मासूम रजा कैफ, ओजस्वा यादव, गजेंद्र गोस्वामी, आयुष मंकर, अंकुर सिंह चौहान, ऋषि मिगलानी, हर्षवर्धन हार्डिया, नवीन नागले, विशेष मुद्गल और दर्शन राठौर।


