spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के डोंबिवली और नवी मुंबई से 24 नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के डोंबिवली और नवी मुंबई (Dombivli and Navi Mumbai, Maharashtra) में पुलिस ने 24 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 14 पुरुष, 6 महिलाएं और 4 बच्चे (14 men, 6 women, and 4 children) शामिल हैं। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

कल्याण सर्किल के पुलिस उपायुक्त अतुल ज़ेंडे (Atul Zende) ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गोपनीय जानाकरी के आधार पर नवी मुंबई और ठाणे पुलिस ने बीती रात संयुक्त रुप से खोनी के पलावा इलाके में डाउनटाउन और क्राउन पलावा की बिल्डिंग्स में कॉम्बिंग ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के दौरान 24 नाइजीरियाई नागरिकों (24 Nigerian nationals) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए नागरिकों में 14 पुरुष, 6 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि उनमें से 8 के पास भारत में रहने के लिए ज़रूरी सरकारी कागज़ात नहीं थे।

जांच में यह भी पता चला कि 9 नाइजीरियन नागरिकों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में ड्रग तस्करी और ड्रग से जुड़े अपराध दर्ज हैं। पुलिस ऑपरेशन के दौरान एक चौंकाने वाली घटना हुई जब एक नाइजीरियाई महिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गई। इस घटना में वह घायल हो गई है और उसका इलाज चल रहा है। संबंधित नागरिकों के वीज़ा, पासपोर्ट और दूसरे डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिक़ेशन चल रहा है और उन घर मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो अवैध रूप से रहने में मदद कर रहे हैं।

Explore our articles