spot_img

Riyadh : चार साल का इंतजार खत्म, रोनाल्डो बने सऊदी लीग के सरताज

Riyadh: The Four-Year Wait Ends; Ronaldo Crowned King of the Saudi League

रियाद : (Riyadh) आखिरकार वो ऐतिहासिक पल आ ही गया जिसका क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को चार बरस से इंतजार था। रोनाल्डो के हाथों ने सऊदी प्रो लीग (Saudi Pro League trophy) की चमचमाती ट्रॉफी उठा ली है। दिसंबर 2022 में जब उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़कर अल नस्र (Manchester United to join Al Nassr) का दामन थामा था, तो पूरी दुनिया दंग रह गई थी। उनके इस एक फैसले ने सऊदी अरब को रातों-रात ग्लोबल स्पोर्ट्स के नक्शे पर चमका दिया। लेकिन पिछले चार साल से एक सवाल हर किसी को चुभ रहा था कि दुनिया के महानायक के खाते में अब तक खिताब क्यों नहीं आया। …लेकिन गुरुवार की रात को रोनाल्डो ने इस ‘अधूरे ख्वाब’ को हकीकत में बदल दिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया। सीजन के आखिरी दिन अल नस्र के सामने दमक की चुनौती थी। मुकाबला बेहद दबाव वाला था, लेकिन जब मंच बड़ा हो, तो रोनाल्डो का कद और बड़ा हो जाता है। रोनाल्डो ने मैदान पर अपने पैरों का ऐसा जादू बिखेरा कि विरोधी टीम देखती रह गई। 41 वर्षीय सुपरस्टार ने 62वें और 80वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर (41-year-old superstar scored two magnificent goals in the 62nd and 80th minutes) स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर अल नस्र ने दमक को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से पराजित किया। सादियो माने (31वें मिनट) और किंग्सले कोमन (51वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। अल नस्र ने 34 मैचों में 28 जीत से 86 अंकों के साथ प्रतिद्वंदी ‘अल-हिलाल’ (84 अंक) को खिताबी रेस में पीछे छोड़ दिया। पुर्तगाल की विश्व कप टीम में शामिल किए जाने के ठीक दो दिन बाद रोनाल्डो ने ट्रॉफी उठाई। रोनाल्डो रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप में भाग लेंगे।

बदल दी सऊदी फुटबॉल की सूरत
रोनाल्डो का सऊदी अरब आना सिर्फ एक खिलाड़ी का ट्रांसफर नहीं, बल्कि एक क्रांति की शुरुआत थी। उनके आने के बाद दुनिया के कई बड़े फुटबॉल सितारों ने इस देश का रुख किया। इनमें करीम बेंजेमा, एनगोलो कांटे, रियाद महरेज, सादियो माने और नेमार (Karim Benzema, N’Golo Kanté, Riyad Mahrez, Sadio Mané, and Neymar) जैसे सुपरस्टार्स सऊदी के ‘बिग फोर’ (“Big Four”) क्लबों का हिस्सा बने। इससे लीग की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा दोनों नई ऊंचाइयों पर पहुंच गईं।

पहले खिलाड़ी
रोनाल्डो चार अलग-अलग देशों की प्रो लीग फुटबॉल (इंग्लैंड, स्पेन, इटली और सऊदी अरब) का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने (first player in history) यह उनके करियर का कुल 36वां खिताब है। उन्होंने सउदी प्रो लीग से पहले इंग्लिश प्रीमियर लीग, स्पेनिश ला लिगा और सीरी ए में ट्रॉफियां जीती हैं।

और हो गए भावुक
मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले रोनाल्डो जब मैदान से बाहर जाने तब प्रशंसकों ने अपनी सीटों पर खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। यह पल रोनाल्डो को भावुक कर गया, और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। ये आंसू खुशी के थे।

Explore our articles