spot_img

Lucknow : बिजली व्यवस्था में सुधार करे सरकारः मायावती

Lucknow: Government Must Improve Power Infrastructure: Mayawati

लखनऊ : (Lucknow) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Bahujan Samaj Party (BSP) National President Mayawati) ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और कम आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारी और करोड़ों मेहनतकश लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन “अति-कष्टदायी” (“extremely distressing”) बन गया है। इसे लेकर जनता विभिन्न रूपों में आक्रोश भी जता रही है और यह मुद्दा लगातार मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।

भविष्य के लिए उत्पादन बढ़ाने पर दें ध्यान
मायावती ने सरकार से तत्काल राहत उपाय सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में संकट से बचने के लिए नए पावर प्लांट स्थापित कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान देना जरूरी है।
बसपा प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार यदि बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाती है तो यह व्यापक जनहित में होगा।

Explore our articles