spot_img

Deoria : सीएम योगी आदित्यनाथ ने चोर-उचक्कों, मनचलों को दी हिदायत

Deoria: CM Yogi Adityanath Issues Stern Warning to Thieves, Pickpockets, and Eve-Teasers

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे।” उनके इस बयान पर जनसभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री देवरिया के भीमपुर पोखरभिंडा (Bhimpur Pokharbhinda in Deoria) में 655 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों-माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अपराधियों में दिखता है कानून का भय
योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन अब अपराधियों में कानून का भय दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला हेल्पलाइन, फास्ट ट्रैक कोर्ट और पुलिस गश्त (‘Anti-Romeo Squad,’ women’s helplines, fast-track courts, and police patrols) जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और समाज तभी मजबूत होगा, जब मातृशक्ति (‘Matrushakti’) सुरक्षित होगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को महिलाओं से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

538 करोड़ की योजनाओं का भूमिपूजन
कार्यक्रम में 116.54 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और 538.91 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। प्रमुख परियोजनाओं में 292.07 करोड़ रुपये की देवरिया-कसया सड़क चौड़ीकरण योजना और 74.47 करोड़ रुपये की देवरिया-हाटा मार्ग सुदृढ़ीकरण परियोजना शामिल रही।

पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 475.10 करोड़ रुपये, रामपुर कारखाना क्षेत्र में 82.94 करोड़ रुपये और देवरिया विधानसभा क्षेत्र में 97.41 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी गई। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Explore our articles