spot_img

New Delhi : दिल्ली में लू का कहर, दो लोग अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

New Delhi: Heatwave Havoc in Delhi; Two Hospitalized, Condition Critical

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली में अत्यधिक गर्मी और लू के चलते दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला मामला बुधवार देर रात सामने आया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. अजय चौहान (Dr. Ajay Chauhan of Ram Manohar Lohia Hospital) ने बताया कि रात 1:45 बजे एक 24 वर्षीय छात्र को हीट स्ट्रोक के लक्षणों के साथ अस्पताल लाया गया। यह युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और ट्रेन से यात्रा कर रहा था। उसे उल्टियां, दस्त और अत्यधिक थकावट की शिकायत हुई थी। अस्पताल में तुरंत इमर्शन कूलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई और उसे भर्ती कर लिया गया। फिलहाल मरीज की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।

दूसरा मामला गुरुवार सुबह 10:45 बजे दर्ज हुआ। लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर आई। उसका शरीर का तापमान बहुत अधिक था। डॉक्टरों ने तुरंत उसे सांस की नली में ट्यूब डालकर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और बर्फ के ठंडे पानी में डुबोकर ठंडा करने प्रक्रिया शुरू की। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के पते और अन्य बीमारियों की जानकारी नहीं मिल सकी है क्योंकि उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था।

Explore our articles