spot_img

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

New Delhi: Stock Market Opens in the Red; Sensex Slumps 464 Points

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 464 अंक और निफ्टी 88 अंक तक लुढ़क गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्स 464.17 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 74,736.68 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) का निफ्टी भी 87.60 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 23,530.40 के स्तर पर कारोiबार कर रहा है।

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, इटर्नल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। वहीं, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी दर्ज की गई है।

इसके अलावा एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड (international benchmark, Brent Crude) का भाव 110.8 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, जबकि रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 96.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स मंगलवार को 114.19 अंक और निफ्टी 31.95 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल...

Explore our articles