spot_img

Beirut : इजराइल का दक्षिणी लेबनान पर हमला, कम से कम 15 लोगों की मौत

Beirut: Israel Attacks Southern Lebanon; At Least 15 Dead

12 गांवों को खाली करने की चेतावनी
बेरुत (लेबनान) : (Beirut)
इजराइल के दक्षिणी लेबनान पर किए गए ताजा हवाई हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के 12 गांवों को तत्काल खाली करने का आदेश दिया है। 16 अप्रैल को लेबनान और इजराइल के बीच हुए सैन्य विराम (सीज फायर) के बावजूद दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह और लेबनान (Hezbollah and Lebanese) के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ मीडिया संस्थानों में अपुष्ट सूत्रों से मरने वालों की संख्या 19 बताई जा रही है।

लेबनान के समाचार पत्र ‘लोरिएंट टुडे’ (L’Orient Today) की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने मंगलवार को खूनखराबा करने के साथ दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी के 12 गांवों को खाली करने का आदेश दिया है। इनमें दक्षिणी क्षेत्र का अहम गांव नबातीह ताहता भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इजराइल के हमले में कफर सिर में चार लोग मारे गए। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मारे गए लोगों की पहचान सफिया बद्र अल-दीन, अली नाजिह कामिहा, नाजिहा कामिहा और अहमद अल-सब्लिनी के रूप में हुई है।

बताया गया है कि देइर कानन अल-नहर में इजराइल ने टाउन हॉल के पास स्थित एक घर को निशाना बनाया। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे शामिल हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष अली क़ुस्सैर (Ali Qusseir) के अनुसार, जिस घर को निशाना बनाया गया वह एक बड़े परिवार का घर था। मलबे के नीचे दबे तीन लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इसके अलावा हारौफ (Nabatieh) पर हुए इजराइली ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हमला नगरपालिका मुख्यालय के पास हुआ। इसमें गांव की नगरपालिका परिषद के सदस्य नासिर नासर की मौत हो गई। फ्रौन (Bint Jbeil) पर हुए हमले में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक और ड्रोन हमले में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।

नबातीह में हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा दोपहर दो बजे इजराइली सैनिकों ने कफर हम्माम और कफर शुबा (Hasbaya) के बाहरी इलाके से सात लोगों को अगवा कर लिया। सिविल डिफेंस के अनुसार, उनमें से चार लोग सीरियाई मजदूर है। इन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। सिविल डिफेंस ने बताया कि तीन नागरिक अभी भी हिरासत में हैं।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल...

Explore our articles