spot_img

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Dehradun: Massive Crowds Gather to Bid Final Farewell to Former Chief Minister Khanduri; Vice President, Governor, and Chief Minister Pay Tributes

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri) को बुधवार को भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई दी गई। राजधानी देहरादून स्थित उनके वसंत विहार आवास पर सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Vice President C.P. Radhakrishnan, Governor Gurmit Singh, and Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन (Vice President C.P. Radhakrishnan) ने बुधवार काे शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्हाेंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं की आंखें नम दिखाई दीं। प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व सैनिक, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम नमन करने पहुंचे। पूरे परिसर में शोक और संवेदना का वातावरण बना रहा। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर काे प्रदेश के भाजपा मुख्यालय ले जाया गया। पार्थिव शरीर के साथ उनके बेटे मनीष खंडूड़ी और बेटी एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण (Ritu Khanduri Bhushan) मौजूद रहीं। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में पुष्प लिए नम आंखों से अपने नेता को विदा किया। इस मौके पर वभाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘खंडूड़ी अमर रहें’ के नारों के साथ अपने नेता को भावभीनी विदाई दी।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर ले जाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खड़खड़ी घाट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए

खंडूड़ी काे श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी के प्रतीक थे। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सुशासन के लिए खंडूड़ी के प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के विकास, सड़क संपर्क, प्रशासनिक सुधार और जनहित के मुद्दों पर जो कार्य किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण था।

भाजपा मुख्यालय में मंत्री खजान दास (Minister Khajan Das) ने खंडूड़ी के राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में स्वच्छ छवि और नैतिक मूल्यों की जो मिसाल पेश की, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और भाजपा के लिए यह अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा कि खंडूड़ी जमीन से जुड़े और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। लोगों ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए प्रयास किए। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और पूर्व सैनिक संगठनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा मुख्यालय में मंत्री धन सिंह रावत, खजान दास, भरत चौधरी, सांसद अजय भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार,मेयर सौरभ थपलियाल सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहे।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles