spot_img

Mumbai : ‘तेरा यार हूं मैं’ की नई रिलीज डेट आई सामने

Mumbai: New Release Date Revealed for 'Tera Yaar Hoon Main'

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक मिलाप जावेरी (director Milap Zaveri) की आगामी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया गया है। फिल्म के जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार (director Indra Kumar’s son, Aman Indra Kumar) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तेरा यार हूं मैं’ अब 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट आगे बढ़ने के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इस फैसले से 22 मई को रिलीज हो रही अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों फिल्मों के बीच होने वाला सीधा मुकाबला अब टल गया है।

यह फिल्म प्यार, दर्द और संघर्ष से भरी एक भावनात्मक कहानी पर आधारित बताई जा रही है। मिलाप जावेरी के निर्देशन (Directed by Milap Zaveri) में बनी इस फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है, खासकर इसलिए क्योंकि इससे अमन इंद्र कुमार (Aman Indra Kumar) अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles