spot_img

New Delhi : पेट्रोल, डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, नई दरें लागू

New Delhi: Petrol and Diesel Prices Hiked by 90 Paise Per Liter; New Rates Effective

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel) में इजाफा किया है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 96 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल का भाव 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि इस नई बढ़ोतरी से ठीक तीन दिन पहले शुक्रवार को सरकार ने देशभर में पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया था।

Kathmandu : काठमांडू से दिल्ली जा रहा नेपाली नागरिक 37 पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

काठमांडू : (Kathmandu) त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल (Tribhuvan International Airport) से मंगलवार सुबह 37 पासपोर्ट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस...

Explore our articles