
देवरिया : (Deoria) देवरिया की बेटी सारिशा द्विवेदी (Sarisha Dwivedi, a daughter of Deoria) ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप (National Taekwondo Championship) में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
सारिशा के पिता डॉ. एस.एस. द्विवेदी महार्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में नोडल अधिकारी हैं। वे स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। लोगों का कहना है कि सारिशा की सफलता के पीछे परिवार का अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन अहम रहा है।
पूर्व सैनिक धनंजय कुशवाहा (Ex-serviceman Dhananjay Kushwaha) ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिले की छात्रा सांभवी सिंह ने शैक्षणिक क्षेत्र में जिले का गौरव बढ़ाया था, वहीं अब सारिशा ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।


