
नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जबरदस्त जंग जारी है। वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (Mumbai Indians and Lucknow Super Giants) टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
बेंगलुरु की टीम अब शीर्ष-दो में जगह बनाने की मजबूत दावेदार है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को हरा देती है या फिर गुजरात को मात देती है, तो बेंगलुरु का शीर्ष-दो में रहना लगभग तय हो जाएगा। यदि बेंगलुरु अपने अंतिम लीग मुकाबले में हैदराबाद को हराती है, तो टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर समाप्त करेगी।
गुजरात टाइटंस
गुजरात के पास अंतिम-4 में पहुंचने का शानदार मौका है। टीम अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई को हराकर स्थिति मजबूत कर सकती है। यदि हैदराबाद अपने शेष मैचों में से एक हार जाती है, तो गुजरात शीर्ष-दो में भी पहुंच सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद यदि चेन्नई को हरा देती है तो उसका अंतिम-4 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। अगर टीम चेन्नई से हारकर बेंगलुरु को हराती है, तब भी उसके पास क्वालिफाई करने का अच्छा मौका रहेगा, लेकिन इसके लिए अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।
पंजाब किंग्स
पंजाब के लिए राह अभी खुली हुई है। टीम को अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि हैदराबाद, चेन्नई और राजस्थान (Hyderabad, Chennai, and Rajasthan) में से ज्यादा टीमें आगे न निकलें। कुछ विशेष समीकरण बनने पर पंजाब कम अंकों के साथ भी अंतिम-4 में पहुंच सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई के सामने करो या मरो की स्थिति है। टीम अगर अपने दोनों शेष मुकाबले जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी। हालांकि एक हार भी उसकी राह कठिन बना सकती है और फिर उसे दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम एक मैच हारती है तो उसके लिए स्थिति काफी जटिल हो जाएगी और फिर अन्य टीमों की हार पर निर्भर रहना पड़ेगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता की उम्मीदें अभी भी कायम हैं। टीम को अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही पंजाब और राजस्थान के कुछ मुकाबलों के नतीजे उसके पक्ष में जाने जरूरी होंगे। कम अंकों पर भी कोलकाता के पास मौका है, लेकिन नेट रन रेट यहां अहम भूमिका निभा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली की राह सबसे कठिन नजर आ रही है। टीम को अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा और साथ ही कई अन्य परिणाम अपने पक्ष में चाहिए होंगे। दिल्ली का नेट रन रेट काफी खराब है, इसलिए बराबरी की स्थिति में उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अंक तालिका की स्थिति
अंक तालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंजर बैंगलोर 3 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। गुजरात 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि हैदराबाद 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। पंजाब 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं राजस्थान, चेन्नई और दिल्ली के 12-12 अंक हैं, जिससे प्लेऑफ की जंग और रोमांचक हो गई है। कोलकाता 11 अंकों के साथ अभी भी दौड़ में बनी हुई है। दूसरी ओर मुंबई और लखनऊ 8-8 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।


