spot_img

New Delhi : डब्ल्यूटीसी में 9 की जगह 12 टीम

New Delhi: 12 Teams Instead of 9 in the WTC

नई दिल्ली : (New Delhi) आईसीसी की 21 मई (वर्चुअल) और 30-31 मई (अहमदाबाद) को होने वाली बैठकों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) (World Test Championship) का स्वरूप बदलने पर चर्चा होगी। एक विशेष समिति ने इसमें जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को शामिल कर कुल 12 टीम करने की सिफारिश की है। साथ ही अब सिर्फ एक टेस्ट मैच की सीरीज को भी अंकतालिका में जगह देने का प्रस्ताव है। ये बदलाव 2027-2029 के चक्र से लागू हो सकते हैं, जिस पर अंतिम मुहर जुलाई में एडिनबर्ग आमसभा के दौरान लगेगी। अहमदाबाद में होने वाली इस बैठक में भारत-पाकिस्तान के कूटनीतिक तनाव के बीच पाक क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Explore our articles