spot_img

Mumbai : कथित प्रेमी की हत्या के आरोप में मुंबई का व्यक्ति गिरफ्तार

Mumbai: Man Arrested for Allegedly Murdering Wife's Lover

मुंबई : (Mumbai) उत्तरी मुंबई के गोरेगांव (Goregaon, North Mumbai) में अपनी पत्नी के प्रेमी को घर बुलाकर उसकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरे पुलिस स्टेशन (Aarey Police Station) के अनुसार, भीमराज ओमप्रकाश शर्मा (Bhimraj Omprakash Sharma) ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में विकास अशोक भुसारे (Ashok Bhusare)को गोरेगांव के आरे कॉलोनी स्थित अपने निवास पर आमंत्रित किया। उन तीनों ने साथ बैठकर मदिरापान किया। इस दौरान शर्मा ने भुसारे को अपनी पत्नी से संपर्क बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद शर्मा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की मौजूदगी में चाकू से भुसारे का गला रेत दिया।

Explore our articles