spot_img

Mumbai : सेंसेक्स 161 अंक टूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.14 तक लुढ़का

मुंबई : (Mumbai) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारी उतार-चढ़ाव के बीच अंत में बिकवाली हावी रही। सुबह मजबूती के साथ कारोबार शुरू करने वाले प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 160.73 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 75,237.99 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 46.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 23,643.50 के स्तर पर आ गया।

कारोबार के दौरान निवेशकों पर मजबूत डॉलर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं का दबाव साफ दिखा। बाजार बंद होने तक हिंडाल्को के शेयर करीब 3 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लगभग 2 प्रतिशत तक टूट गए।

रुपये में 50 पैसे की गिरावट
विदेशी मुद्रा बाजार (foreign exchange market) में भी रुपया दबाव में रहा और इंट्राडे कारोबार में पहली बार 96 के स्तर से नीचे फिसलकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.14 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.86 पर खुला था, लेकिन दिनभर कमजोरी बनी रही। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में रुपये में 50 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

तेल की कीमतों ने बिगाड़ा गणित
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, मजबूत अमेरिकी डॉलर, अमेरिकी नीति निर्माताओं की सख्त टिप्पणियां, विदेशी पूंजी का लगातार बहिर्वाह और कमजोर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भुगतान संतुलन पर दबाव बना रहे हैं। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता, ऊंचे मूल्यांकन और एआई आधारित निवेश अवसरों की कमी ने भी पूंजी प्रवाह को प्रभावित किया है।

चार साल बाद तीन रुपये की बढ़ोत्तरी
सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार साल बाद तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद बाजार में शुरुआती सतर्कता देखी गई। सेंसेक्स सुबह 75,497.10 पर खुला और एक समय 252.56 अंक की बढ़त के साथ 75,651.28 तक पहुंचा। वहीं निफ्टी 23,731.40 पर खुलने के बाद 23,765.75 तक चढ़ा, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में आ गया।

हिंडालको, रिलायंस इंडस्ट्री में गिरावट
आईटी शेयरों में मजबूती देखने को मिली। Infosys का शेयर 2.58 प्रतिशत बढ़कर 1,123.30 रुपये पर पहुंच गया। (Tech Mahindra) में 2.40 प्रतिशत, (Tata Consultancy Services) में 2.21 प्रतिशत और (HCL Technologies) में 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। यह बढ़त ऐसे समय आई जब पिछले कारोबारी सत्र में आईटी सूचकांक 1.75 प्रतिशत गिरा था।

वहीं, गिरावट वाले शेयरों में (Hindalco Industries) का शेयर 2.51 प्रतिशत टूटकर 1,075.60 रुपये पर आ गया। (Bharat Electronics) का शेयर 0.99 प्रतिशत, (Reliance Industries) का शेयर 0.72 प्रतिशत और Trent का शेयर 0.74 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

Explore our articles