spot_img

Mumbai : कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘नो एंट्री-2’ में दिखेगी शाहिद कपूर और वरुण धवन की जोड़ी

Mumbai: Shahid Kapoor and Varun Dhawan Duo to Feature in Comedy Franchise 'No Entry 2'

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक अनीस बज्मी (director Anees Bazmee) की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ (director Anees Bazmee) के सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ को लेकर बॉलीवुड में चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और वरुण धवन (Shahid Kapoor and Varun Dhawan) की जोड़ी साथ नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि अनीस बज्मी दोनों अभिनेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर को फिल्म की शुरुआती कहानी पसंद आई है और जल्द ही वह निर्देशक से पूरी स्क्रिप्ट पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इससे पहले शाहिद और अनीस बज्मी (Shahid and Anees Bazmee) फिल्म राम और श्याम (Ram Aur Shyam) को लेकर चर्चा में थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। अब ‘नो एंट्री 2’ के जरिए दोनों पहली बार साथ काम कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में शाहिद और वरुण की कॉमिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

निर्माता बोनी कपूर (Producer Boney Kapoor) इस सीक्वल को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है और इसके लिए लगातार शूटिंग का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। काम के मोर्चे पर शाहिद कपूर इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ कृति सैनन और रश्मिका मंदाना (Kriti Sanon and Rashmika Mandanna) नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

New Delhi : किसानों का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता : शाह

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) के खरीफ...

Explore our articles