spot_img

Mumbai : ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ फ्रेंचाइजी का सफर बढ़ा आगे

Mumbai: 'The Lord of the Rings' Franchise Journey Continues

मुंबई : (Mumbai) ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ (The Lord of the Rings: The Rings of Power) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर सीरीज के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है। न्यूयॉर्क में आयोजित अपफ्रंट्स इवेंट के दौरान यह ऐलान किया गया, जहां प्लेटफॉर्म ने विज्ञापनदाताओं के सामने अपनी आगामी परियोजनाओं की झलक पेश की। इसी के साथ अभिनेता चार्ली विकर्स (actor Charlie Vickers) की ‘सौरॉन’ के रूप में पहली झलक भी जारी की गई है।

जारी किए गए पोस्टर में चार्ली विकर्स को डार्क लॉर्ड सौरॉन (Dark Lord Sauron) के अवतार में देखा जा सकता है। सिर पर मुकुट पहने उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, “डार्क लॉर्ड की वापसी। तीसरा सीजन 11 नवंबर 2026 से शुरू होगा।” इस घोषणा के बाद फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

जे.आर.आर. टॉल्किन (J.R.R. Tolkien) की काल्पनिक दुनिया पर आधारित यह सीरीज टीवी इतिहास के सबसे महंगे शोज़ में गिनी जाती है। इसकी कहानी मध्य-पृथ्वी के पौराणिक द्वितीय युग पर आधारित है। निर्माताओं के अनुसार, तीसरे सीजन में एल्व्स और सौरॉन के बीच होने वाले भीषण युद्ध को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा, जो कहानी को और ज्यादा भव्य और रोमांचक बनाएगा।

Bihar : आर्केस्ट्रा समूहों से मुक्त कराई गई 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां, 22 गिरफ्तार

गोपालगंज : (Gopalganj) बिहार के गोपालगंज जिले में आर्केस्ट्रा समूहों (orchestra troupes in Bihar's Gopalganj district) में नाबालिग लड़कियों के शोषण व उत्पीड़न के...

Explore our articles