spot_img
Home Bengaluru Bengaluru : लोकतंत्र को तो ऐसे हाईजैक करने नहीं दे सकते: सुप्रीम...

Bengaluru : लोकतंत्र को तो ऐसे हाईजैक करने नहीं दे सकते: सुप्रीम कोर्ट

0
38
Bengaluru: We Cannot Allow Democracy to be Hijacked Like This: Supreme Court

बेंगलुरु : (Bengaluru) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को चुनाव विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए भाजपा उम्मीदवार को न सिर्फ झटका दिया बल्कि तल्ख टिप्पणी भी की कि हम आपको इस तरह लोकतंत्र को हाईजैक नहीं करने दे सकते। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता को राहत देते हुए उसकी विधायकी बहाल रखने का आदेश दिया। यह मामला कर्नाटक की श्रृंगेरी विधानसभा सीट (Sringeri Assembly constituency in Karnataka) पर हुए चुनाव से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता TD राजगोड़ा (T.D. Rajegowda) को अंतरिम राहत देते हुए निर्देश दिया कि वह अभी के लिए कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट से विधायक (MLA) बने रहेंगे, भले ही हाल ही में वोटों की दोबारा गिनती होने पर BJP उम्मीदवार DN जीवराज (BJP candidate, D.N. Jeevaraj) को विजेता घोषित किया गया हो।