spot_img

Chhatrapati Sambhajinagar : निदा खान को पनाह देने वाले नगरसेवक की रद्द होगी सदस्यता

Chhatrapati Sambhajinagar: Corporator Who Sheltered Nida Khan Faces Cancellation of Membership

छत्रपति संभाजीनगर : (Chhatrapati Sambhajinagar) छत्रपति संभाजीनगर के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्षद मतीन पटेल (Matin Patel, a corporator) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को (accused of harboring Nida Khan) पनाह देने का आरोप है। इसके साथ ही उनके घर के अवैध निर्माण का मामला भी सामने आया है। छत्रपति संभाजीनगर के महापौर समीर राजुरकर (Chhatrapati Sambhajinagar Mayor Sameer Rajurkar) ने सोमवार को कहा कि मतीन पटेल के घर से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद उनकी पार्षद सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अवैध निर्माण के मामले में भी जारी हुआ नोटिस
पुलिस ने मतीन पटेल के खिलाफ निदा खान (Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation) और उनके रिश्तेदारों को पनाह देने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने उनके घर में कथित अवैध निर्माण को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया था।

Explore our articles