spot_img

Raipur : आचार संहिता के उल्लंघन में एंडी फ्लावर पर जुर्माना

Raipur: Andy Flower Fined for Code of Conduct Violation

रायपुर : (Raipur) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर (Head Coach Andy Flower) पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चौथे अंपायर से बहस करने के कारण आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने सोमवार को कहा, एंडी को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 (guilty of violating Article 2.3) का उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो ‘मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग’ (using audible obscenity during a match) करने से संबंधित है। यह घटना 17.2 ओवर में घटी जब एंडी ने चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस की। एंडी ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी अमित शर्मा के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

Explore our articles