spot_img

Bhavnagar : मनाली घूमने गए गुजरात के लोगों की कार खाई में गिरी

Bhavnagar: Car Carrying Tourists from Gujarat Plunges into Gorge Near Manali

छह की मौत, चार घायल
भावनगर : (Bhavnagar)
गुजरात के भावनगर से हिमाचल प्रदेश घूमने गए सिंधी समाज (Sindhi community) के एक परिवार की कार मनाली के पास खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद यहां परिवार के बाकी सदस्यों और समाज में शोक की लहर फैल गई।

रिश्तेदारों ने बताया कि ललितभाई फतनानी (Lalitbhai Fatnani) अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। सोमवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच परिवार कार से मनाली से बेला जा रहा था। रास्ते में कांगड़ा जिले के छाबा क्षेत्र में नेशनल हाइवे-28 (National Highway-28) पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में बच्चों और ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। राहत और बचाव टीम ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों में ललितभाई फतनानी, सोनियाबेन फतनानी, प्रियंकभाई भोपाणी, काजलबेन भोपाणी, दिव्यांशु भोपाणी ड्राइवर यशवंत कुमार हैं। घायलों में मयंकभाई फतनानी, फोरमबेन फतनानी, जियांश फतनानी और प्रियांशी भोपाणी शामिल हैं। सिंधु सेना प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंदाणी लगातार हिमाचल प्रदेश प्रशासन (Himachal Pradesh administration) के संपर्क में हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं।

कमलेश चंदाणी (Kamlesh Chandani) ने बताया कि तड़के उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल हिमाचल प्रदेश प्रशासन और डिजास्टर टीम से संपर्क कर राहत एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। उन्होंने कहा कि फतनानी और भोपाणी परिवार के कुल 9 सदस्य यात्रा पर गए थे, जिनमें से 5 पारिवारिक सदस्य व एक ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा...

Explore our articles