
पुणे : (Pune) आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आयोजित पुरी–कामाख्या–बैद्यनाथ (Puri–Kamakhya–Baidyanath Dham pilgrimage, organized by IRCTC) धाम यात्रा 25 जून 2026 (June 25, 2026)से पुणे से प्रारंभ होने जा रही है। यह विशेष आध्यात्मिक यात्रा यात्रियों को देश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी।11 रात और 12 दिन की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में जगन्नाथ मंदिर, कामाख्या मंदिर, बैद्यनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर तथा राम जन्मभूमि मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दर्शन शामिल है।
विभिन्न स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा
यह विशेष पर्यटक ट्रेन पुणे से रवाना होकर लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव जंक्शन, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यात्रियों को अपनी सुविधा अनुसार इन स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी।
यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में सुविधा
आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा ने बताया कि यह ट्रेन विशेष रूप से यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव देने के लिए तैयार की गई है। यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार इकोनॉमी स्लीपर (SL), स्टैंडर्ड 3AC और कम्फर्ट 2AC श्रेणियों (Economy Sleeper (SL), Standard 3AC, and Comfort 2AC) में से चयन कर सकते हैं।करीब 750 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं के साथ संपूर्ण यात्रा प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।
पैकेज में शामिल रहेंगी ये सुविधाएं
यात्रा पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं-2AC, 3AC और स्लीपर श्रेणी में आरामदायक रेल यात्रा,
बजट होटलों में ठहरने की व्यवस्था,संपूर्ण यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन,एस/नॉन-एसी ट्रांसफर एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
यात्रा बीमा सुविधा,अनुभवी टूर मैनेजर द्वारा यात्रा संचालन और स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता।आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के प्रवक्ता डॉ. ए.के. सिंह (Dr. A.K. Singh) ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा का आनंद ले सकें।
पैकेज शुल्क और बुकिंग जानकारी
यात्रा के लिए निर्धारित शुल्क इस प्रकार है-इकोनॉमी क्लास (स्लीपर): ₹22,770 प्रति व्यक्ति,स्टैंडर्ड क्लास (3AC): ₹39,620 प्रति व्यक्ति,कम्फर्ट क्लास (2AC): ₹52,860 प्रति व्यक्ति।बुकिंग IRCTC Tourism Portal पर शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए यात्री मोबाइल नंबर 8287931886 या bgtmumbai@irctc.com पर संपर्क कर सकते हैं। यह यात्रा श्रद्धालुओं को भारत की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का अवसर देगी। आईआरसीटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि सीमित सीटों को देखते हुए जल्द बुकिंग कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।


