spot_img

New Delhi : 64 साल की मां ने किडनी देकर 40 साल के बेटे को दिया दूसरा जीवन

New Delhi: 64-Year-Old Mother Gives 40-Year-Old Son a Second Life by Donating a Kidney

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्च रक्तचाप की वजह से बेटे की दोनों किडनी हो गई थी खराब मां को भगवान का दूसरा रूप (mother is often revered as the embodiment of God on earth) कहा जाता है। वह न सिर्फ बच्चों को जन्म देती है, बल्कि हर संकट में उनके लिए ढाल बनकर खड़ी रहती है। ऐसा ही एक भावुक मामला सामने आया है, जहां 64 वर्षीय मां ने अपने 40 वर्षीय बेटे को किडनी दान कर उसे नया जीवन दिया। डॉक्टरों के सुझाव के बाद मां ने एक मिनट भी संकोच नहीं किया और तुरंत किडनी दान के लिए हामी भर दी।

उच्च रक्तचाप से खराब हुई दोनों किडनियां
बिहार मूल के 40 वर्षीय जितेंद्र लंबे समय से उच्च रक्तचाप (Jitendra, a 40-year-old originally from Bihar) की बीमारी से पीड़ित थे। उनके छोटे भाई विकास कुमार ने बताया कि बीमारी बढ़ने के कारण जितेंद्र को स्टेज-5 की गंभीर किडनी बीमारी हो गई थी। हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराना पड़ रहा था। डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया था कि अब किडनी प्रत्यारोपण ही एकमात्र विकल्प है।

मां बनी बेटे की जीवनदाता
परिवार किडनी दानदाता की तलाश में जुटा था, तभी जितेंद्र की मां विंध्यवासिनी देवी (Jitendra’s mother, Vindhyavasini Devi) ने खुद आगे आकर किडनी दान करने का फैसला लिया। चिकित्सकीय जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गईं और प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त घोषित कर दी गईं।

13 अप्रैल को हुआ सफल प्रत्यारोपण
नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल (private hospital in New Delhi) में बीते 13 अप्रैल को डॉक्टरों ने सफल किडनी प्रत्यारोपण किया। ऑपरेशन के दौरान मां की बाईं किडनी निकालकर बेटे के शरीर में प्रत्यारोपित की गई। चिकित्सकों के अनुसार प्रत्यारोपित किडनी ने ऑपरेशन के दौरान ही काम करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उपचार के लिए विशेष नली भी लगाई गई।

‘मां ने मुझे दूसरी बार जीवन दिया’
सफल ऑपरेशन के बाद जितेंद्र का स्वास्थ्य अब बेहतर है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी मां किडनी दान नहीं करतीं तो उनका जीवन बचाना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि मां बच्चों को एक बार जन्म देती है, लेकिन उनकी मां ने उन्हें दूसरी बार जीवन दिया है।

Explore our articles