spot_img

Mumbai : फिल्म ‘गवर्नर’ का टीजर आया सामने

Mumbai: Teaser for the Film 'Governor' Unveiled

मुंबई : (Mumbai) मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की आगामी फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी चिन्मय मंडलेकर (Chinmay Mandlekar) ने संभाली है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया है।

टीजर में मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के गंभीर और प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटरमणन (former RBI Governor S. Venkitaramanan) से प्रेरित है। फिल्म की कहानी 1991 के उस आर्थिक संकट पर आधारित है, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका था और देश आर्थिक दिवालियापन के कगार पर पहुंच गया था।

अदा शर्मा (Adah Sharma) भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक, ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ एक ऐसे गुमनाम नायक की कहानी है, जिसने अपने फैसलों और नेतृत्व से देश को बड़े आर्थिक संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Explore our articles