spot_img

New Delhi : शशि शेखर वेम्पति बने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

New Delhi: Shashi Shekhar Vempati Appointed as New Chairperson of the Central Board of Film Certification

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Chairperson of the Central Board of Film Certification) (CBFC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक शशि शेखर वेम्पति तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर कार्यभार संभालेंगे।

यह नियुक्ति प्रसून जोशी के पद छोड़ने के बाद की गई है। प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) को हाल ही में प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया गया है, जिसके चलते उन्होंने सीबीएफसी प्रमुख का पद छोड़ा। शशि शेखर वेम्पति मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और पब्लिक कम्युनिकेशन के क्षेत्र में लंबे अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे प्रसार भारती के सीईओ भी रह चुके हैं।

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को आमतौर पर सेंसर बोर्ड के रूप में जाना जाता है, जो भारत सरकार (Government of India) के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक संस्था है। यह चलचित्र अधिनियम 1952 के तहत फिल्मों, विज्ञापनों और टीवी सामग्री के सार्वजनिक प्रदर्शन को प्रमाणित करता है। यानि देश में फिल्मों को प्रमाणित करने वाली प्रमुख संस्था है, जो यह तय करती है कि कोई फिल्म किस श्रेणी में रिलीज होगी।

Mumbai : ‘वाराणसी’ पर गहराया संकट, मेकर्स की बढ़ी चिंता

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' (Director S.S. Rajamouli's highly anticipated film, 'Varanasi') को हैदराबाद में शूटिंग के दौरान मुश्किलों...

Explore our articles