spot_img

Mumbai : करण जौहर का इमोशनल मोमेंट, शाहरुख खान को बताया अपनी सफलता की वजह

Mumbai: Karan Johar’s Emotional Moment—Credits Shah Rukh Khan for His Success

मुंबई : (Mumbai) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट ‘मेट गाला 2026’ (Met Gala 2026) में इस बार बॉलीवुड का खास जलवा देखने को मिला। दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर (Veteran filmmaker Karan Johar) ने रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अपनी अनोखी स्टाइल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस खास मौके पर करण भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सुपरस्टार शाहरुख खान (superstar Shah Rukh Khan) को दिया, जिन्हें उन्होंने अपना मार्गदर्शक बताया।

मीडिया से बातचीत में करण जौहर ने कहा कि उनके करियर को संवारने में शाहरुख खान की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने इस पल को अपने जीवन का बेहद भावुक क्षण बताते हुए कहा कि शाहरुख के मेट गाला में शामिल होने के एक साल बाद खुद उसी मंच पर पहुंचना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। करण ने कहा, “मैं आज जिस मुकाम पर हूं, उसमें शाहरुख का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए यह पल मेरे लिए खास है।”

करण और शाहरुख खान की जोड़ी हिंदी सिनेमा में एक सफल साझेदारी के रूप में जानी जाती है। दोनों ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘माय नेम इज खान’ जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। ‘मेट गाला’ में करण ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (designed by Manish Malhotra) का तैयार किया हुआ ‘फ्रेम्ड इन इटर्निटी’ आउटफिट पहना, जो महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था। इस खास परिधान को 80 से अधिक कारीगरों ने करीब 85 दिनों की मेहनत से तैयार किया, जिसने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर शानदार तरीके से पेश किया।

Gorakhpur : हर जरूरतमंद को दिलाएं आयुष्मान कार्डः योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर : (Gorakhpur) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा है कि प्रदेश में हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड...

Explore our articles